हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

ठेकेदारों का दृष्टांत

मालिक के बेटे की हत्या करने वाले काश्तकार किसान।
CC BY-SA
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगवाणिज्यिक उपयोग की अनुमति व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कार्यों की अनुमति है व्युत्पन्न कृतियाँA.I. अनुकूलन की अनुमति A.I. रूपांतरण
1
फसह का पर्व मनाने क लिए यरूशलेम में भारी भीड़ जमा  थी उनमें यीशु को पकड़ने का  बहाना ढूँढ़ने वाले लोग भी थे। व मंदिर में यीशु को सुननेवाली भीड में जा मिले। – स्लाइड 1
2
यीशु यह जानता था की उसे याजक, शास्त्री और पुरनि भी सुन रहे थे। उसने भीड से यह दृष्टांत कहा। – स्लाइड 2
3
एक मनुष्य ने दाख की बार लगाई और दाखकुंड़ के  लिए एक गड्ढ़ा खोदा और पहरेदारी के लिए एक मचान भी खड़ी की। – स्लाइड 3
4
इसके बाद उस मनुष्य ने उस दाख की बारी का ठेका वहा के  किसानों को दे दिया। उसने उनसे  कहा कि कटनी के समय वे सारे  माल बेचकर उसे उसका हिस्सा दे दें। इसके बाद वह वहाँ से चल गया। – स्लाइड 4
5
जब कटनी का समय आया तो उसने अपने दासों को अपना हिस्सा लेने के लिए भेजा। – स्लाइड 5
6
लेकिन ठेकेदारों ने सेवको को पकड़ लिया और उन्हें पीट और उन्हें खाली हाथ लौट दिया। – स्लाइड 6
7
स्वामी ने और सेवक भेजे लेकिन उन्होंने उनके साथ भी वैसा ही  किया और सेवकों के सिर पर प्रहार कर उन्हें घायल कर दिया। – स्लाइड 7
8
एक और सेवक को भेजा गया उसे मार ड़ाला गया। और  सेवकों को भी हिस्सा लेने क लिए भेजा गया लेकिन ठेकेदारो ने उनमें से किसी को पीटा और  कई को मार भी ड़ाला। – स्लाइड 8
9
जो यीशु को मारने की योजना बना रहे थे, वे सुन रहे थे जब वह यह दृष्टान्त कह रहा था। यीशु ने जारी रखा ... – स्लाइड 9
10
बारी के स्वामी के पास केवल उसका प्रिय पुत्र बचा था उसने यह सोचकर अपने पुत्र को  उनके पास भेजा कि वे उसका आदर करेंगे।- – स्लाइड 10
11
लेकिन ठेकेदारों ने एक-दूसरे स कहा, ‘यह वारिस है और इसे मार ड़ाले तो यह भूमि हमारी हो जाएगी इसलिए उन्होंने उसे पकड़कर मार  ड़ाला और दाख की बारी के  बाहर फेंक दिया। – स्लाइड 11
12
यीशु ने पूछा, ‘दाख की बारी का स्वामी क्या करेगा?’ – स्लाइड 12
13
लोगों ने उत्तर दिया, वह उस कपटियों को नष्ट कर ड़ालेगा और उसके बाद दाख की बारी को उन ठेकेदारों को सौंप देगा  जो उसे उसका हिस्सा सही समय पर देंगे। मत्ती 21:41 – स्लाइड 13
14
कुछ लोगों ने यह सुनकर कहा ‘परमेश्वर ऐसा न करे।’ – स्लाइड 14
15
यीशु ने उनकी ओर देखा और  पूछा, ‘ पवित्र शास्त्र में लिखा इस वचन का क्या अर्थ हैं  (भजन संहिता  118:22), राजमिस्त्रियो ने जिस पत्थर को निकम्मा ठहराया था वही कोने का  सिरा हो गया है। जो इस पत्थर पर गिरेगा, व चकनाचूर हो जाएगा और जिन पर वह पत्थर गिरेगा, उस को पीस डालेगा। – स्लाइड 15
16
प्रधान याजक और व्यवस्था के शिक्षक यीशु को तुरन्त गिरफ्तार करना चाहते थे क्योंकि उसने उनके बारे में यह दृष्टान्त कहा था। परन्तु वे डरते थे कि लोग उन्हें रोक देंगे क्योंकि वे सोचते थे कि यीशु एक भविष्यद्वक्ता था। – स्लाइड 16
17
स्लाइड 17